Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    मैं हमेशा ही बाबासाहेब की कहानी से खुद को करीब पाती हूं: फाल्गुनी दवे

    By March 20, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 753

    यह एक ऐसे इंसान के सफर की कहानी है, जिन्होंने ना केवल भारत को उसका संविधान दिया, बल्कि कुछ लोगों की भलाई के लिये भी लड़ाई लड़ी। एंड टीवी के ‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’ को पूरे देश में दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

    टेलीविजन पर उनके सफर को दर्शाने का हिस्सा बनकर इस शो के हर एक्टर को काफी गर्व महसूस हो रहा है, वहीं जानी-मानी थियेटर एक्टर फाल्गुनी दवे को डाॅ. बी.आर. आम्बेडकर की जिंदगी को सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार जीने का मौका मिला। लगभग एक दशक पहले फाल्गुनी को बी.आर आम्बेडकर की पहली पत्नी रमाबाई की भूमिका निभाने का मौका मिला, वहीं -एंड टीवी पर ‘एक महानायक- डाॅ.बी.आर आम्बेडकर’ में अभी बाबासाहेब के पिता, रामजी सकपाल, की बहन ‘मीराबाई मालोजी सकपाल’ की भूमिका निभाने का मौका मिला।

    मीराबाई का किरदार किस तरह मिला, इस बारे में बताते हुए फाल्गुनी कहती हैं, ‘‘ भले ही रमाबाई का किरदार निभाये हुए 30 साल बीत गये, लेकिन मैं बाबासाहेब की कहानी से खुद को कभी अलग नहीं कर पायी। पहले जब मैंने रमाबाई का किरदार निभाया था, मुझे गुजराती होने की वजह से धाराप्रवाह मराठी बोलने में परेशानी महसूस होती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने इस भाषा पर अपनी पकड़ काफी अच्छी कर ली है, इसलिये ‘मीराबाई’ के ऑडिशन के दौरान मैं तुरंत ही इस भूमिका के लिये चुन ली गयी।

    उन्होंने कहा की स्क्रीन टेस्ट में वह लुक और बोलने का तरीका वास्तविक लग रहा था, जिससे मेकर्स तुरंत ही प्रभावित हो गये और अंततः मुझे वह भूमिका मिल गयी। लगभग 30 साल पहले रमाबाई का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि संदर्भ के लिये और उनके बारे में जानने के लिये बेहद सीमित साधन थे। इंटरनेट की अत्यधिक उपलब्धता और संदर्भ के लिये ढेर सारी किताबें पढ़ने के लिये उपलब्ध होने के कारण बाबासाहेब के जीवन की प्रमुख घटनाओं तथा उनके परिवार के बारे में जानना ज्यादा आसान हो गया है। ये दोनों ही महिलाएं बाबासाहेब के जीवन में निरंतर उनकी ताकत बनकर खड़ी रहीं और इस तरह का प्रमुख किरदार निभाने का मौका मिलना गर्व की बात है।’’

    सार्वजनिक रूप से ज्यादातर डाॅ. बी.आर आम्बेडकर की उपलब्धियों की कहानियां हैं, लेकिन -एंड टीवी के ‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’ शो में ना केवल उनके माता-पिता के साथ उनके रिश्ते के सफर को दिखाया गया है, बल्कि अपनी बुआ के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते को दर्शाया गया है। बता दें कि ‘एक महानायक- डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’ का प्रसारण सोमवार-शुक्रवार, रात 8.30 बजे केवल -एंड टीवी पर होता है।

    Keep Reading

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading