भाजपा लखनऊ महानगर वर्चुअल मीटिंग को प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने किया सम्बोधित
लखनऊ, 01 जून 2020: नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने तक ऐतिहासिक निर्णयों एवं कोविड-19 के दौरान आर्थिक गति देने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज देते हुए देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री ने अन्य देशों की तुलना में हिंदुस्तान को बहुत बड़े नुकसान से बचाया, जिसमें देश के नागरिकों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को कही। वे भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा संगठन नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग वर्चुअल मीटिंग को संबाेधित कर रहे थे। यह मीटिंग महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गयी थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस लाॅकडाउन के दौरान 80 करोड़ जनता को तीन महीने तक मुफ्त राशन तथा प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के जन-धन खातों में 1000-1000 और 500-500 रुपये डालने का कार्य किया। देश को आर्थिक मंदी से निकालने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज देकर किसानों, मजदूरों, लघु, कुटीर एवं मध्यम वर्ग के उद्योगों की परिभाषा बदलते हुए उन्हें अपना उद्योग बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के प्रोत्साहन की योजनायें बनायी। कोविड-19 के कोरोना योद्धाओं के लिए 50-50 लाख का बीमा और उसमें साथ ही उनके साथ किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार करने वाले पर सजा का प्रावधान भी किया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जानकारी दी कि कोविड-19 लाॅकडाउन के दौरान महानगर द्वारा 8, 81 लाख भोजन पैकेट और 1.31 लाख भोजन सामग्री वितरित कर 13.90 लाख जरूरतमंदों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 54.44 लाख मोदी केयर फण्ड जुटाई गयी। महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने मीटिंग का संचालन किया इसके अतिरिक्त महामंत्री पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, सुनील यादव एवं महानगर पदाधिकारियों सहित अपेक्षित संख्या उपस्थित रही।







