Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सेना के काफिले पर आतंकी हमले में 42 जवान शहीद, पीएम बोलें व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

    By February 15, 2019Updated:February 15, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी: आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदा वाहन सीआरपीएफ जवानों की बस से टकराया

    प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि:

    मैं पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं, उनके परिवारों के साथ हैं: प्रधानमंत्री

    नई दिल्ली, 15 फरवरी 2019: जम्मू-कश्मीर पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार अपराह्न 3.35 बजे एक बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 20 से ज्यादा जवान जख्मी है।

    बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुए इस बड़े हमले से पूरा देश में भारी गुस्सा है। उरी में सितम्बर 2016 में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में यह सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। पुलवामा के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर स्थित अवंतिपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया। इस हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

    सीआरपीएफ के इस काफिले में 2500 जवान शामिल बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी दलों और बड़े नेताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मोदी ने हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से विचार-विमर्श किया है।

    जैश आतंकी आदिल ने रची साजिश :

    आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया ख़बरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आदिल अहमद डार नाम के आतंकी ने इस काफिले पर हमले की साजिश रची थी। आदिल पुलवामा के काकापोरा इलाके का रहने वाला है। सीआरपीएफ की 54वीं बटैलियन के जवानों को इस हमले में आतंकियों ने निशाना बनाया। 

    यूपी के महराजगंज के ठूठीबारी क़स्बा में पुलवामा में आतंकी हमले में मारे 42 सीआरपीएफ जवानों के प्रति भारी आक्रोश दिखा, व्यवसाइयों ने आतंकवाद मुर्दाबाद -पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, इसके साथ ही विकास मंच के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान: प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले को घिनौना कृत्य करार देते हुए कहा है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी ने इस कायराना हमले की जबर्दस्त निंदा करते हुए एक ट्वीट में समस्त देशवासियों से शहीद और घायल जवानों के परिजनों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आग्रह किया तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    इस घटना में आवश्यक कार्रवाई होगी: राजनाथ सिंह (केंद्रीय गृहमंत्री)

    हम अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझते हैं और देश की जनता को यह भरोसा देते हैं कि इस घटना जो भी कार्रवाई करना आवश्यक है, उसे करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    कायराना हमले से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं: राहुल गाँधी

    उधर विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने दुख जताते हुए कहा कि ‘मैं जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना हमले से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं।

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading