पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा बहाल
श्रीनगर, नई दिल्ली, 02 जुलाई। पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा फिर से बहाल हो गयी है मीडिया खबर के अनुसार दक्षिणी कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के जाने वाले श्रद्धालुओं को रविवार को पारंपरिक नुनवान पहलगाम मार्ग से यात्रा को अनुमति दे दी गई है, जबकि नजदीकी बालटाल से यात्रा के लिए अनुमति देने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।
बता दे कि कश्मीर घाटी में भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन के कारण पहलगाम एवं बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा शुक्रवार और शनिवार को स्थगित कर दी गई थी। रविवार को यात्रा की अनुमति मिलने के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘बम बम बोले’ और ‘हर हर महादेव’ के साथ यात्रा शुरू की।






