नई दिल्ली, 06 नवंबर 2018: दुखद खबर है कि भजन सम्राट विनोद अग्रवाल अब नहीं रहें। उनका दो दिन से मथुरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह वृन्दावन के रहने वाले थे। भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की दोपहर 1:00 बजे के आसपास अंतिम शवयात्रा निकाली गयी।
वह 63 साल के थे। उन्हें लीवर में इंफेक्शन की शिकायत के चलते रविवार शाम को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज मंगलवार सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली।
बता दें कि विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में 6 जून 1955 को हुआ था। विनोद ने 12 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में कार्यक्रम किए हैं। विनोद अग्रवाल देश-विदेश में लगभग 1500 से ज्यादा प्रोग्राम कर चुके थे।







