Post Views: 528
दिल्ली में सीलिंग को लेकर व्यापारियों ने किया आज बंद का आवाह्न, कांग्रेस का मिला साथ, भाजपा ने किया बहिष्कार
नई दिल्ली, 13 मार्च। सीलिंग की समस्या के समाधान निकालने को लेकर केजरीवाल सरकार ने अपने घर पर एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है. हालांकि बीजेपी ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया है. बीजेपी ने केजरीवाल के सर्वदलीय बैठक के न्योतो को स्वीकार नहीं किया है। वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस कदम के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया है।
भूख हड़ताल पर जायेंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि बैठक के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक पार्टी से तीन व्यक्ति से अधिक मौजूद नहीं रहें। उन्होंने कहा है कि अगर 31 मार्च तक सीलिंग की समस्या का हल नहीं निकला तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे. वहीं व्यापारी कह रहे हैं कि सरकार सीलिंग रोकने के लिए तुरंत कोई कार्रवाई करे।
14 मार्च को सीलिंग की शवयात्रा
गौरतलब है कि सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों ने आज 13 मार्च को दिल्ली व्यापार बंद करने का फैसला किया है. यह फैसला 450 व्यापार संगठनों ने मिलकर लिया है। व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली में कोई व्यापारी दुकान नहीं खोलेगा। सभी बाजार बंद रहेंगे। वहीं 14 मार्च को अमर कालोनी लाजपत नगर में सभी व्यापारी इकठ्ठा होकर सीलिंग की शवयात्रा निकालेंगे।