सुरक्षा एजेंसियों ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 27 जून। आतंकी संगठन अल-कायदा एक बार फिर भारत के खिलाफ चक्रव्यूह रच रहा है इस बार उसने रेल दुर्घटना कराने की बड़ी साजिश रची है इस बात का खुलासा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया है, सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे में पत्र लिखकर अलर्ट भी जारी किया है।
रेलवे ने अपने पत्र में सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। रेलवे के अनुसार आतंकी संगठन अलकायदा रेल दुर्घटना की बड़ी साजिश रच रहा है। बता दें कि रेलवे द्वारा जारी पत्र में यह कहा गया है कि अल-कायदा के आतंकी यात्री ट्रेनों को पटरी से डीरेल कराने की साजिश रच रहे है। इसके लिए अलकायदा अपने अड़डों पर ही आतंकवादियों को ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रशिक्षण दे रहा है।
बता दें कि अल-कायदा के डीरेलमेंट मैनुअल के सामने आने के बाद रेलवे ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से अलकायदा ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दे रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
भारत में रेल दुर्घटना कराने को लेकर आतंकी धमकी के मद़देनजर रेलवे मुख्यालय दिल्ली ने नयी दिल्ली, निजामुद्दीन, पलवल, आनंद विहार, गाजियाबाद, तुगलकाबाद, पानीपत, मेरठ आदि स्टेशनों को अलर्ट किया है।
बता दें कि इससे पूर्व रमजान के मौके पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में धमाके की धमकी दी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गयीं। दहशतगर्दों ने उस वक्त ईमेल कर धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकी संगठन अल कायदा की ओर से जारी पत्रिका इंस्पायर ट्रेन डिरेल ऑपरेशन में बताया गया है कि किसी तेज गति से चलती ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए घर में किस तरह से हथियार बना सकते हैं।
वहीं इन हथियारों को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है। आतंकी संगठन का मकसद रेलगाड़ियों को निशाना बना कर अधिक से अधिक जान – माल का नुकसान पहुंचाना है।







