Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    बिहार महोत्‍सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

    By November 23, 2018 आर्ट एंड कल्चर 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    गोवा/पटना, 23 नवंबर 2018: गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा के सांस्कृतिक केन्द्र राजीव गांधी कला केन्द्र में चल रहे बिहार महोत्‍सव 2018 का दूसरा दिन बिहारी कलाकारों के नाम रहा है। इस दौरान खासकर शास्‍त्रीय संगीत को गोवा के लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर बिहार के कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्‍ण कुमार ऋषि ने कहा कि इस आयोजन में बिहार और गोवा की संस्‍कृति की निकटता उभर कर सामने आ रही है।

    वहीं, कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्‍वावधान में आयोजित इस महोत्‍सव के बारे में विभाग के उप सचिव तारानंद वियोगी और बिहार संगीत नाटक अकादमी के सेक्रेटरी विनोद अनुपम ने संयुक्‍त रूप से कहा कि गोवा में बिहार महोत्‍सव को जिस तरह से यहां के लोगों का समर्थन मिल रहा है, वह हमें उत्‍साहित करता है। इस आयोजन से बिहार की ख्‍याति दुनियाभर में गई है। इस आयोजन को गोवा में रहने बिहार के मिथिला समाज और छठ पूजा समिति का खूब सहयोग मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि गोवा के साथ बिहार का संबंध पुराना रहा है। कथाओं के अनुसार, गोवा की स्‍थापना में भगवान परशुराम की भूमिका रही है और उनका संबंध बिहार से रहा है। इसलिए कहा जा सकता है कि गोवा और बिहार का संबंध पौराणिक भी है।

    उधर, बिहार महोत्‍सव के दूसरे दिन की शुरूआत सुरांगन द्वारा बिहार दर्पण के जरिये हुई। उसके बाद बिहार की लोकगीतों को लेकर नीतू कुमारी नूतन मनोरम प्रस्‍तुति दी और लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। फिर चर्चित नृत्‍य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी ने किया और खूब वाहवाही बटोरी। तो राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्‍येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्‍तुति किया। और मो. इजराईल पमरिया नृत्‍य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन किया।

    बता दें कि इस तीन दिवसीय बिहार महोत्‍सव का समापन 24 नवंबर को हो जायेगा, उससे पहले भी बिहार के कलाकार बिहारी की झलक को लेकर गोवा के लोगों के समक्ष होंगे। अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्‍हा उर्वशी नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्‍त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो जायेगा।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    1 Comment

    1. live webcam sex chat on November 25, 2018 10:26 am

      I got this site from my pal who informed me concerning this web
      page and at the moment this time I am browsing this web site and reading very informative posts here.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading