Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए 2018 खेलकूद और मनोरंजन के नाम रहा

    By December 13, 2018 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 645
    1. इस वर्ष गूगल पर फीफा विश्व कप से सम्बंधित खोज ट्रेंडिंग में सबसे ऊपर रही
    2. समग्र सूची में एकमात्र फिल्म के रूप में रोबोट 2.0 ट्रेंडिंग में शीर्ष  पर रहा 
    नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2018: साल की विदाई करते हुए और 2019 के आगमन से उम्मीद रखते हुए, गूगल इंडिया ने आज भारत में 2018 के टॉप सर्च रुझानों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए अपने खोज वर्ष के परिणामों की घोषणा की। गूगल का खोज वर्ष समाचार, खेल, राजनीति, मीडिया और मनोरंजन, और भारत के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मन में उठने वाले सभी प्रश्नों से सम्बंखधित सबसे महत्वपूर्ण क्षणों के लिए अद्वितीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है।
    इस वर्ष, खेलकूद और मनोरंजन फीफा वर्ल्ड कप 2018 से सम्बंधित प्रश्नों के साथ शीर्ष रुझान वाले चार्टों पर सबसे सुपर रहा, इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)का स्थान रहा। दिलचस्प बात यह है कि फुटबॉल ने समग्र खोज सूची में क्रिकेट को भी पीछे छोड़ दिया और आईपीएल सीजन के दौरान क्रिकेट से अधिक प्रश्न फुटबॉल वर्ल्ड कप के बारे में पूछे गये।
    कर्नाटक के राज्य चुनावों के दौरान, कर्नाटक चुनावों से सम्बंधित सवाल शीर्ष रुझानों के बीच बने रहे, जबकि बिग बॉस इस वर्ष मनोरंजन की श्रेणी में शीर्ष विकल्प बन कर उभरा और रजनीकांतध्अक्षय के ब्लॉकबस्टर रोबोट 2.0 से संबंधित प्रश्नों को पीछे छोड़ गया। सूची में बच्चों के मनोरंजन कार्यक्रम बालवीर और मोटू-पतलू से सम्बंधित खोज ने भी जगह बनायी है।
    सिनेमा की श्रेणी में, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स ने खोज सूची में हॉलीवुड को मात दे दिया। रोबोट 2.0 शीर्ष स्थान पर रहा, इसके बाद एक्शन थ्रिलर और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बागी 2 और रेस 3 रहे। सूची में मार्वल स्टूडियो की तीन हॉलीवुड प्रविष्टियां शामिल हुईं: एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, ब्लैक पैंथर, और डेडपूल 2।
    खोज सूची में शामिल रहने वाले बॉलीवुड के गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर दिलबर, अरिजीत सिंह के तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते देखते शामिल रहे। दिलचस्प बात यह है कि अकेला अंग्रेजी गाना हमेशा लोकप्रिय रहने वाला लोकप्रिय लातिनी गीत डेस्पेसीटो था, जो पिछले साल की खोज सूची में भी शामिल रहा था!
    इस वर्ष महत्वपूर्ण बने रहने वाले सबसे अधिक खोजे गये व्यक्तित्वों में प्रिया प्रकाश वैरियर अपने आंख मारने के कारण सूची में शीर्ष स्थान पर रहीं, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पति, निक जोनास रहे। प्रियंका चोपड़ा चैथे स्थान पर रहीं, जबकि सपना चैधरी शीर्ष तीन में शामिल रहीं। अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्कल के ससेक्सा की रानी बनने के कारण शाही शादियों में रूचि बढ़ी, और मेघन मार्कल सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्तित्वों की सूची में शामिल रहीं।
    सामान्य समाचारों से लेकर समाचार से सम्बंधित घटनाओं तक, इस वर्ष विषयों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में की गई खोज ने उपयोगकर्ताओं के युग चेतना को दर्शाया। इस वर्ष सेलिब्रिटी शादियां काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा शख्सीयतों के विवाहों से सम्बंधित नवीनतम चर्चा के बारे में जानकारी के लिए वेब को खंगाल डाला, जिनमें तीन विवाह – प्रियंका चोपड़ा निक जॉन, दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और सोनम कपूर, आनंद आहूजा प्रमुख रूप से शामिल थे। ध्यान आकर्षित करने वाले अन्य घटनाओं में दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति, स्टैच्यू  ऑफ यूनिटी से सम्बंधित प्रश्न शामिल थे, जिसका इस वर्ष के शुरुआत में ही गुजरात में अनावरण किया गया था। खोज सूची में नये विषय – धारा 377, यूनियन बजट, बिटकॉइन, और निपाह वायरस सभी शामिल रहे।
    खोज में सबसे दिलचस्प शब्द हाउ टू .., और व्हाट्स इज … के आसपास केंद्रित थे, जिसमें ह्वाट इज द किकी चैलेंज से लेकर हाउ टू सॉल्व रूबिक्स क्यूब तक के विविध प्रश्ने पूछे गये थे। श्नियर मी …श्वाले प्रश्नों की सूची मोबाइल स्टोर, सुपर मार्केट, गैस स्टेशन और कैश पॉइन्ट्स के आसपास घूमती रही, जिसमें जॉब्सं नियर मी की खोज भी शामिल रही।
    2018की भारत-केन्द्रित सूचियों और वैश्विक रूझानों को विस्तार से देखें और 75 से अधिक देशों की पॉप संस्कृति, खेल, संगीत, राजनीति, समाचार, और अन्य ढेर सारे विषयों की हजारों वैश्विक टॉप टेन की सूचियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

    #Google India

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading