Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    खुदरा व्यापरियों ने ली राहत की साँस

    By April 19, 2020Updated:April 19, 2020 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 461
    • लॉकडाउन-2.0 में 20 अप्रैल से ई कामर्स कंपनियों की आजादी से खुदरा व्यापारियों को था खतरा
    • कई व्यापारी संगठनों ने जताया था सरकार के प्रति रोष
    • केंद्र सरकार ने बदला फ़रमान, ई कॉमर्स कंपनियाँ भी लॉकडाउन में रहेंगी अब लॉक

     

    • राहुल कुमार गुप्त 

    लखनऊ, 19 अप्रैल, 2020: देश के समक्ष ही नहीं वरन् विश्व में महासंक्रमण के भय से एक अजीब सी हलचल है। यह हलचल भी विशेष प्रकार की है, सभी सरकारें इंसानों को घर में रहने की सलाह दे रही हैं। सभी कामधंधे बंद हैं। विश्व के लगभग कई देशों में लॉकडाउन की स्थितियाँ हैं। विकासशील देशों में बहुत सी समस्याएं सरकारों से ज्यादा उस देश की जनता के समक्ष हैं। खासकर व्यापारियों के सामने। इनमें छोटे व मध्यम व्यापारियों के समक्ष तो दुविधाओं व समस्याओं का अंबार सा लग चुका है।

     

    फिर भी यह व्यापारी पूरी तन्मयता के साथ अपनी हैसियत अनुसार सरकार को दान कर रहे हैं तथा व्यक्तिगत रूप से भी लोगों की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं। सरकार ने महामारी की स्थिति को देखते हुए पुनः 3 मई तक का लॉकडाउन कर दिया। बड़े वर्ग व उच्च मध्यम वर्ग की सुविधा के लिये उनको राहत देने के लिये जल्दबाजी में एक नियम पारित कर दिया कि ई कॉमर्स कंपनियों को 20 अप्रैल से लॉकडाउन में आजादी दे दी गयी। ऐसे में खुदरा व्यापारियों के बीच रोष उत्पन्न हो गया। क्योंकि उसकी रोजी-रोटी का सरकार ने ध्यान नहीं दिया और ऊपर से कई नियम इन पर लागू किये गये। व्यापारियों का यह रोष काम आया, केंद्र सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा, मतलब ई कॉमर्स कंपनियाँ भी लॉकडाउन में लॉक ही रहेंगी। आज 19 अप्रैल की दोपहर बाद से सरकार के फैसले बदलने से खुदरा व परंपरागत व्यापारियों ने राहत की साँस ली।

    बता दें कि जब सरकार ने ई कॉमर्स कंपनियों को 20 अप्रैल से बिजनेस की आजादी का फैसला लिया था तब से कई व्यापारी संगठन परेशान थे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने इस बारे में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर आपत्ति व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा के अलावा भी देश के कोने-कोने से खुदरा व्यापारियों के संगठन ने सरकार के इस कदम पर नाराजगी जतायी थी। व्यापारी संगठनों ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि आगामी 20 अप्रैल से ई कॉमर्स कंपनियों को कारोबार करने की जो अनुमति दी गई है उस पर फिर विचार किया जाए। इनका कहना है कोरोना संक्रमण में एक योद्धा की भांति सेवारत देशी खुदरा व्यापारियों को ग्रीन जोन में अपनी अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाये।

    उत्तर प्रदेश व्यापारी महासभा के महामंत्री के पी गुप्ता व संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रेस के जरिये केंद्र सरकार से माँग की थी कि लॉक डॉउन की अवधि में ई कॉमर्स कंपनियों को केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की ही अनुमति दी जाए, सभी प्रकार की वस्तुओं की बिक्री की अनुमति देना उचित नहीं है। के पी गुप्ता ने कहा कि आपदा के समय सेनानी की तरह काम करने वाले व्यापारियों के लिए सरकार का उक्त कदम निराशापूर्ण था। लॉक डॉउन की अवधि में जब पूरे देश के बाजार बंद थे ,ऐसे में ई कॉमर्स कंपनियों को बिक्री की अनुमति देने से परंपरागत व्यापारियों में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश एवं देश के व्यापारियों में अत्यधिक नाराजगी भर गई थी।

     

    आपदा के इस समय आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में देश का परंपरागत व्यापारी जी जान से अपनी जान को जोखिम में डालकर लगा है तथा पूरे देश का व्यापारी समाज अपने संसाधनों से सभी की सेवा करने में लगा है। एक ओर देश के परंपरागत व्यापारियों के ऊपर किराए,  बैंक के ब्याज,  कर्मचारियों के तनख्वाह, विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज के खर्चों का बोझ लदा हुआ है तथा आमदनी बंद है। देश का व्यापारी समाज, सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद कर रहा है।

     

    दूसरी ओर सरकार इन व्यापारियों की चिंता ना करते हुए ई कॉमर्स कंपनियों को अनुमति दे रही है ,यह उचित नहीं है। लेकिन देर आये दुरुस्त आये को चरित्रार्थ करते हुए सरकार ने व्यापारियों की चिंता को दूर करने का सही प्रयास किया और ई कॉमर्स कंपनियों पर भी लॉकडाउन-1 की तरह यथावत बंदी रहेगी। सभी व्यापारी संगठनों ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading