रक्षामंत्री ने इंवेस्टर्स समिट-2018 के समग्र सत्र को संबोधित किया
लखनऊ, 22 फरवरी: रक्षामंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने आज लखनऊ में इंवेस्टर्स समिट-2018 में डिफेंस एवं एयरोस्पेस – उत्तर प्रदेश में इंवेस्टमेन्ट के अवसर के समग्र सत्र को संबोधित किया।
अपने संबोधन में रक्षमंत्री ने कहा कि इस डिफेंस इंडस्ट्यिल कोरिडोर के माध्यम से अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट सहित कानपुर एवं लखनऊ क्षेत्र को जोड़ने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रेदश में इस कोरिडोर के माध्यम से पहले से स्थापित आयुध उपकरण फैक्ट्री एवं पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग संस्थान जुड़ जायेेगें।

श्रीमति निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का प्रस्तावित छः लेन के राजमार्ग का लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र को होगा। यह डिफेंस कोरिडोर चित्रकूट से झाॅसी तक विस्तारित होगा जो भारत में इंवेस्टमेन्ट यूनिट के लिए आवष्यक इंफ्रास्ट्क्चर सहयोग प्रदान करेगा। श्रीमति सीतारमण ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का यह कदम रक्षा उत्पाद में इंडस्ट्री इंवेस्टमेन्ट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है जो डिफेंस कोरिडोर की गति को आगे बढ़ाने में बल देगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय प्राईवेट इंवेस्टमेन्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रस्तावित कोरिडोर में हथियारों एवं विस्फोटक की ब्लास्ट टेस्टिंग से जुड़े संसाधनों को भी बढ़ायेगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि कम मूल्य की भूमि एवं कम लागत के साथ संसाधनों की आपूर्ति करना उत्तर प्रदेष डिफेंस इंडस्ट्यिल कोरिडोर के लिए एक आकर्षण होगा। उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों विषेशकर बुंदेलखंड के आर्थिक विकास में यह कोरिडोर एक इंजन के रूप में कार्य करेगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि वित्तमंत्री ने अपने बजट भाशण-2018 में देश में दो डिफेंस इंडस्ट्यिल कोरिडोर के निर्माण की घोषणा की थी और प्रधानमंत्री ने इंवेस्टर्स समिट-2018 के उद्घाटन भाषण में एक डिफेंस इंडस्ट्यिल कोरिडोर का निर्माण उत्तर प्रदेश में किये जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना तथा पर्यटन मंत्री श्रीमति रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।







