- सीमा पार से उस शहर की हर कार्रवाई का मिलेगा करारा जवाब
- सरकार के निर्णय ने सेना के हाथ नहीं बांधे
लखनऊ, 06 जून। रक्षा मंत्री सीतारमण ने पाक दो टूक शब्दों में कहा कि रमजान के दौरान अभियान रोकने के सरकार के निर्णय में सेना के हाथ नहीं बांधे हैं और सीमापार से उकसावे की हर कार्यवाही का करारा जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय सीतारमण ने सरकार के 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए गुरुवार को बुलाये गए संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय रमजान के दौरान अभियान रोकने के सरकार के निर्णय का सम्मान करता है और उसका पालन भी करता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय में सेनाओं को सीमाओं की रक्षा करने से नहीं रोका गया है। इसमें यह व्यवस्था है कि यदि उकसावे की कार्यवाही होती है तो उचित जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर कार्रवाई करारा जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में किसी तरह का नहीं यू टर्न न लेने वाला। हमारी सेना अपनी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।







