Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अर्थ केयर अवॉर्ड्स जलवायु-अनुकूल कार्य प्रणालियों पर करेगा ध्यान केंद्रित

    By May 18, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 482

    मध्यप्रदेश के संगठन 15 जून तक कर सकते हैं नामांकन दाखिल

    भोपाल: 18 मई, 2019ः जेएसडब्ल्यू समूह जेएसडब्ल्यू अर्थ केयर अवॉर्ड्स के 9वें संस्करण के विजेताओं को शार्टलिस्ट करने में जलवायु अनुकूल कार्य प्रणालियों (क्लाइमेट-फ्रैंडली प्रैक्टिसेस) पर ध्यान केंद्रित करेगा। मध्यप्रदेश के संगठन एवं संस्थान जिन्होंने अपने उत्पादन तथा उपभोग में स्थानीय स्तर पर विकसित जलवायु अनुकूल कार्य प्रणालियों को लागू किया है, वे 15 जून, 2019 तक अपनी परियोजनाओं को अर्थ केयर अवॉर्ड्स के लिए नामित कर सकते हैं।

    अर्थ केयर अवॉर्ड्स के माध्यम से जेएसडब्ल्यू समूह समुदायों, उद्यमियों, उद्योगों और महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्द्योगों, शहरी निकायों द्वारा जलवायु परिवर्तन शमन एवं अनुकूलन के लिए किए गए कार्यों एवं इनोवेशन को सम्मानित करेगा। यह पुरस्कार ग्रीन हाउस गैस (जीएसजी) के उत्सर्जन में कमी लाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, ऊर्जा दक्षता में सुधार, विभिन्न क्षेत्रों में ईको-फ्रैंडली इनोवेटिव विकल्पों का विकास एवं प्रोत्साहन के लिए अनुकरणीय पहल और हस्तक्षेपों की पहचान करता है औैर उसे सत्यापित करता है और बढ़ावा देता है।

    जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की चेयर पर्सन श्रीमती संगीता जिंदल के अनुसार, ‘‘जलवायु परिवर्तन हमारे जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। भारत में कृषि क्षेत्र पर इस का प्रभाव पहले से ही दिख रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को भारत में अत्यधिक गरीबी, प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण एवं प्रतिकूल मौसम जैसी चुनौतियों ने और भी जटिल बना दिया है। इसलिए अर्थकेयर अवॉर्ड्स ऐसे जलवायु अनुकूल प्रक्रियाओं, संचालन और पर्यावरण के अनुकूल इनोवेशन के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्धता और इनोवेशन पर जोर देता है, जिन्हें सहजता से व्यापक तौर पर अपनाया जा सकता है। हमारा प्रमुख प्रयास संसाधन क्षमता को अधिकतम करना और तकनीकी क्षमताओं, संस्थागत तंत्रों, स्थानीय स्तर पर विकसित हस्तक्षेपों, सामुदायिक लचीलापन, ज्ञान के प्रसार, तालमेल एवं सांझेदारी को मजबूत करना है और इस तरह की कार्य प्रणालियों के प्रबंधन की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है।’’

    जून के मध्य तक प्राप्त प्रविष्टियों का प्रतिष्ठित जूरी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जिनमें डॉ. आर. ए. मालेशकर, एफ.आर.एस. ग्लोबल रिसर्च अलायंस के अध्यक्ष कार्तिकेय वी साराभाई, सेंटर फॉर एन्वॉयरमेंट एजुकेशन के संस्थापक निदेशक राजेंद्र शिंदे, चेयरपर्सन, टीईआरआरई सुश्री अनीता बेनिंजर, कार्यकारी निदेशक, सीडीएसएए श्री रजत गुप्ता, निदेशक, मैकिंजी एंड कंपनी, श्री चंद्रभूशण, उप महानिदेशक, सीएसइ डॉ. सुहासवानी, निदेशक, आईसी आर आई एस एटी डेवलपमेंट सेंटर डॉ. अजय माथुर, महानिदेषक, टेरी श्रीरवि सिंह, महासचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया सुश्री सीमा अरोड़ा, उप महानिदेषक, सीआईआई और डॉ. राकेश के आर सिंह, निदेशक, नेशनल एन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

    जेएसडब्ल्यू समूह अर्थ केयर अवॉर्ड्स 2019 पांच श्रेणियों के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को पुरस्कृत करेगा :
    1 –  जल संसाधन, कृषि,  वानिकी, अन्य भूमि उपयोग, पशुपालन और जलवायु जोखिम प्रूफिंग में समुदाय आधारित शमन और अनुकूलन
    2 –  जलवायु सर्वेक्षण में इनोवेशन
    3 –  अर्बन क्लाइमेट सर्वेक्षण में लीडरशिप
    4 –  बड़े इंटरप्राइजेज में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन घटना
    5 –  महिलाओं के नेतृत्व वाले उपक्रमों में क्लाइमेट सर्वेक्षण में लीडरशिप

    मध्यप्रदेश के संगठन में अपना नामांकन earthcareawards.com के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

    Keep Reading

    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    Ananya Panday’s Double Role for Limca

    लिम्का के लिए अनन्या करेंगी डबल रोल

    CoreStack's Major Move: Raj Kunnath Becomes BetterCloud's New President

    CoreStack का बड़ा कदम: BetterCloud के नए प्रेसिडेंट बने राज कुन्नथ

    Cloud, SaaS और AI गवर्नेंस को रफ्तार देने के लिए CoreStack का बड़ा कदम; राज कुन्नथ को बनाया BetterCloud का नया प्रेसिडेंट

    A New Chapter for AI at BBAU Lucknow: Successful Organization of National Workshop on EDA and Generative AI

    बीबीएयू लखनऊ में AI का नया अध्याय: EDA और जेनरेटिव AI पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026
    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading