लखनऊ, 22 नवंबर 2018: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप से शिकायत की। बोले- कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने मुझे तेल की शीशी देकर कहा कि ये मोदी जो को लगा दो।
त्यागी ने कहा झूठ। ये देखिए यही शीशी हमने दी है लेकिन ये तेल नहीं शंखपुष्पी है। याददाश्त वापस लाने के लिए भाजपाइयों को शंखपुष्पी पिलाने का आग्रह किया था। तेल की बोतल देकर तेल लगाने की बात नहीं की थी।
कल आज तक पर लाइव डिबेट भीड़ के दो गुटों की जंग और गाली गलोज में बदल गयी थी। इंदौर में हो टक्कर नामक कार्यक्रम के लाइव डिबेट के मंच पर चढ़कर लोग चौकीदार चोर है.. के नारे लगा रहे थे। भीड़ का एक गुट पप्पू.. पप्पू तो दूसरा मोदी.. मोदी चिल्ला रहा था। भाजपा और कांग्रेस के दोनो प्रवक्ता सामने भीड़ को उकसाने कर बेकाबू कर चुके थे। पुलिस और एंकर भावुक और आक्रोशित भीड़ के आगे बेबस थी। लाइव चल रहा था और ऐसे गंदी राजनीतिक पर दुनिया थूक रही थी।
ये वीडियो जरूर देखियेगा।
– नवेद शिकोह