अब तक 80 मरे, चेंगनूर की हालत गंभीर
नई दिल्ली, 17 अगस्त 2018: केरल में भारी बारिश और पेरियार नदी पर बने बांध का फाटक खोलने से कोच्चि हवाई अड्डा में पानी घुस गया। इसके बाद हवाई अड्डे को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा यहां मेट्रो सेवा भी रोक दी गयी। इसके आलावा रोडवेज सर्विस पर भी रोक दी गयी।
बता दें कि प्रदेश में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य में मरने वालों की संख्या 67 से बढ़कर 80 हो गए हैं। आज सुबह पलकम में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत की खबर है। इससे मौतों की संख्या 87 पहुंच सकती है। भूस्खलन में फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया।
उधर सेना ने मालमपुझा के वलियाकडू के गांव में एक 35 फीट लंबे ब्रिज में फंसे करीब सौ लोगों को बचा लिया है। इसमें बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। बाढ़ की वजह से कोच्चि का ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। यहां मेट्रो और बसों की सेवा पूरी तरह से बंद कर दी है। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जा रहे हैं उधर चेंगनूर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। यहां पूरे शहर में पानी घुस चुका है पेट्रोल पंप पानी में डूब चुका है।