सीतापुर, 16 जुलाई 2019: ‘लक्ष्य’ सीतापुर की ने आषाढ़ पूर्णिमा तथा धम्म चक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर आज बुद्ध व् भीम चर्चा का आयोजन सीतापुर के तथागत गौतम बुद्ध पार्क में किया।
लक्ष्य कमांडर ने कहा तथागत गौतम बुद्ध की करुणा मैत्री , देश में मजबूत भाईचारा बना सकती। अर्थात तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाए मानवता के मूल्यों पर आधारित है जो मनुष्य को करुणा व् मैत्री की सीख देती है । तथागत की शिक्षाए मनुष्य को समानता व् विज्ञान की राह दिखाती है जहाँ अंधविश्वास व् किसी भी तरह की ऊंचनीच व् भेद भाव का कोई नामो निशान नहीं है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगो को अपनी दुर्दशा में सुधार के लिए तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार व् बहुजन समाज के उत्थान के लिए किये गए योगदान की भी विस्तार से चर्चा की।
इस चर्चा में लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध, प्रसेनजीत गौतम, सुमन गौतम, श्रीपाल गौतम, गीता गौतम, सुरेश गौतम, प्रियंका गौतम, संघप्रिय गौतम, प्रिय बौद्ध, वैजन्ती गौतम, रूपान्सी गौतम, एडवोकेट प्रेम कुमार ने हिस्सा लिया।







