लखनऊ, 23 नवंबर, 2019: इस बार यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का जन्मदिन भक्तिमय रहा। वह प्रातः लखनऊ के संकट मोचन मंदिर गई। यह सामान्य जन की भांति उन्होंने पंक्ति में लग कर प्रभु का दर्शन पूजन किया। इसके बाद राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। यहां भी माहौल भक्तिमय था।
श्री योगी ने उन्हें श्री राम चरित मानस की प्रति भेंट की। आनन्दी बेन पटेल को राम चरित मानस में विशेष श्रद्धा है। कुछ दिन पहले वह मॉरीशस गई थी। यहां प्रवासी घाट पर उन्होंने श्री राम चरित मानस की चर्चा की थी।
उन्होंने बताया कि भारत से पूर्वज लोग इसी महान ग्रन्थ की प्रति लेकर आये थे। शायद इसी की प्रेरणा थी कि सदियों बाद भी यहां भारतीय संस्कृति जीवंत है। यहां नियमित रूप से रामलीला होती है। इसके पहले अयोध्या दीपोत्सव में योगी आदित्यनाथ ने उनकी श्री राम जी को प्रतिमा भेंट की थी। वैसे भी आनन्दी बेन पटेल ने शुरू में कहा था कि उनको केवल पुस्तके या खाद्य सामग्री ही भेंट में दी जाए। इस सामग्री को गरीब बच्चों में बांट देती है। लंबे समय से वह ऐसा ही करती रही है।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री