सांसद मेनका गांधी का स्टाल आठवें दिन भी प्रवासी मेहमानों की सेवा में सेवारत – भूख, प्यास बुझी अपने सांसद को धन्यवाद दिया
सुल्तानपुर, 23 मई 2020: भैया, यहां प्यार तो ऐसे मिला, जैसे मां अपने बच्चों के साथ करती है। बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था हो या खाना, हर चीज तो यहां उपलब्ध है। इतना कहते-कहते शनिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर मेनका गांधी द्वारा लगावे गये स्टाल पर भोजन करते समय राजकुमारी की आंखें डबडबा गयीं। वह सिर्फ धन्य है अपनी धरती, धन्य है मेनका गांधी, धन्य है योगी सरकार, यही कहती रही गयी। ऐसा सिर्फ राजकुमारी के साथ ही नहीं था, कुछ ऐसा ही बखान किया पवन, मगरू व दीपक ने, जो लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ही सुल्तानपुर पहुंचे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी का रेलवे स्टेशन पर आठवें दिन भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी मेहमानों के लिए पौष्टिक तहरी, बिस्कुट , पानी व छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था अनवरत जारी है । लुधियाना से श्रमिक सुपर फास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 04618 शनिवार को सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुँची। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्टेशन से बाहर निकले प्रवासी मेहमानों के लिए स्टाल पर भोजन एवं जलपान तथा छोटे बच्चों को दूध उपलब्ध दिया गया। यह व्यवस्था देखकर सभी प्रवासी धन्य-धन्य ही कहते नजर आये।
सांसद विकास समिति के सदस्यों सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रवासी भाइयों की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं। भोजन व जलपान करने के बाद प्रवासी भाई परिवहन निगम की बसों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडे ,भाजपा नेता बाबी सिंह , समाजसेवी चन्द्र प्रताप सिंह ,नितिश अग्रहरि एवं रेलवे मजदूर यूनियन के मंत्री पंकज दुबे पूरी रात स्टेशन परिसर में कैम्प कर खान- पान एवं प्रवासी भाइयों को गंतव्य तक पहुँचवाने की व्यवस्था में लगे रहे।
अमहट चौराहा पर लगा पैदल यात्री सहायता शिविर:
ओमप्रकाश पांडे बजरंगी एवं उनकी पत्नी व पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अनीता पांडे के सौजन्य से 700 लंच पैकेट व पानी का वितरण प्रवासी भाइयों को किया गया। वही भाजपा नेता बृजेश वर्मा के सौजन्य से 500 प्रवासी भाइयों को लाई, चना, बताशा ,पानी आदि वितरित किया गया।
कादीपुर पर पटेल चौक पर भी जलपान की व्यवस्था:
कादीपुर के पटेल चौक पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संयोजन मे प्रवासी भाइयों को अनवरत जलपान कराया जा रहा है। “पैदल यात्री सहायता शिविर” से प्रात: 10 बजे से 700 प्रवासी भाइयों को लंच पैकेट व पानी का वितरण किया गया। आज सूरत, महाराष्ट्र, नोएडा, गुड़गांव, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित सुदूर प्रांतो से आने वाले करीब 700 प्रवासियों को भोजन एवं भाजपा नेता बृजेश वर्मा के सौजन्य से 500 लोगों कोजलपान कराया गया।







