Post Views: 498
शर्मसार:किसी ने नहीं समझा उसका दुःख, बचाने की जगह लोग उसकी फोटो खींच रहे थे
नई दिल्ली, 27 फरवरी। देश में भुखमरी किस कदर व्याप्त है इसका जीता जगता उदाहरण केरल के पलक्कड़ जिले में देखने को एक बार फिर मिला जहां भीड़ ने एक आदिवासी सक्श की पीट पीट कर हत्त्या कर दी। इस घटना ने इंसानियत को फिर शर्मसार कर दिया है। बताया जाता है कि केरल के पलक्कड़ जिले में चावल चोरी के आरोप में एक शख्स की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई की उसकी मौत हो गई। केरल के एक आदिवासी व्यक्ति को एक किलो चावल चुराने के मामले में भीड़ ने पहले उसे बंधक बनाकर उसे मारना शुरु कर दिया। ज्यादा मार खाने की वजह से उस शख्स की मौत हो गई।
सिर्फ अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज:
जिस समय शख्स को मारा जा रहा था। वहां मौजूद कुछ लोग बचाने की जगह उसकी फोटो खींच रहे थे। यही नहीं उसकी मौत के बाद भी लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कर जांच शुरू कर दी है।
पलक्कड़ के पुलिस प्रमुख प्रतीश कुमार ने बताया- ”इस आदीवासी को गांव वालों ने बुरी तरह से पीटा है। हमने उन 7 लोगों की पहचान कर ली है। लेकिन शख्स की मौत उस वक्त हुई जिस वक्त वो पुलिस कस्टडी में था. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया गया है। हम हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ”