इमरान खान ने कई चैनलों के माध्यम से भारत से बातचीत की पेशकश की
नई दिल्ली, 15 मार्च 2019: भारत ने पाकिस्तान से दो टूक कहा कि वह अगर आतंकवाद के खिलाफ वास्तव में गंभीर हैं तो दाऊद और सलाहुद्दीन को हमें सौंपे दे। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के बढ़ते तनाव के बीच शांति की पहल का शातिराना खेल -खेल रहे हैं, और भारत पुलवामा हमले के बाद इसे कूटनीतिक दबाव के चलते सब समझ रहा हैं।
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई चैनलों के माध्यम से भारत से बातचीत की पेशकश की है। पाकिस्तान की ओर से लगातार बातचीत के प्रस्तावों पर भारत ने एक बार फिर दो टूक कहा है कि यदि आतंकवाद के खिलाफ वह ऐक्शन नहीं लेता तो ऐसा करना मुश्किल होगा। भारत सरकार ने पाक से कहा है कि यदि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर है तो पहले दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाहुद्दीन को भारत को सौपें। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकारी सूत्रों ने शनिवार को कहा कि इन दोनों के अलावा उन आतंकियों को भी सौंपने की मांग की गई है, जो भारतीय हैं लेकिन पाकिस्तान में रह रहे हैं।
भारत ने कड़े शब्दों में कहा कि दिखावे की कार्रवाई से संबंधों में जमी बर्फ नहीं पिघलेगी:
पाकिस्तान की ओर से कुछ आतंकियों को ऐहतियातन हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को भारत ने कॉस्मेटिक ऐक्शन करार दिया है। भारत ने साफ किया है कि इस तरह की दिखावे की कार्रवाई से संबंधों में जमी बर्फ नहीं पिघलेगी। बता दें कि भारत में कई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जिम्मेदार दाऊद इब्राहिम, सलाहुद्दीन समेत भारत कई वॉन्टेड आतंकियों को सौंपने की मांग कर रहा है।







