एयर स्ट्राइक के बाद भारत पाक संयुक्त पेट्रोलिंग भी बंद, तनाव जारी
नई दिल्ली, 13 मार्च 2019: एक बार फिर बॉर्डर पर भारत- पाक में टशन बढ़ गयी है। मीडिया ख़बरों के अनुसार भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के बाद संयुक्त गश्त और पेट्रोलिंग बंद कर दी गई है। कमांडेंट स्तर पर फ्लैग मीटिंग भी नहीं हुई है। दोनों देशों की ओर से अपनी-अपनी सीमा पर नफरी बढ़ाने के साथ ही अब सतर्कता बरती जा रही है।

थार एक्सप्रेस के फेरे के दौरान जरूर बीएसएफ और पाक रेंजर्स रेल रवानगी में एक दूसरे के करीब रहते है। भारत और पाकिस्तान दोनों की ओर से संयुक्त गश्त लंबे समय से की जाती है। इसमें भारत की बीएसएफ तारबंदी क्रॉस कर जीरो लाइन में पहुंचती है।
पाक रेंजर्स भी दूसरी ओर से आते है। दोनों एक जगह तय कर यहां से सात से दस जवानों के साथ एक साथ गश्त करते है। पैदल गश्त में पदचिन्ह देखने, पीलर जांचने और सुरक्षा से संबंधी अन्य मुद्दों पर एक साथ चलते है। जिससे लगता है कि दोनों ही देश स्मगलिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों को लेकर एक साथ ध्यान दे रहे है। इसके लिए हफ्ते में एक-दो दिन तय होते है, जो दोनों देशों के कमांडेंट स्तर की मीटिंग में तय होते है।







