- जापान के दौरे पे मोदी से मिलकर गदगद हुए आगे प्रधानमंत्री शिंजो आबे
- अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक बताया मोदी को
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2018: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक बताया है। पीएम मोदी के जापान दौरे के दौरान एक मीडिया को दिए गए मैसेज में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में क्षेत्र और दुनिया की समृद्धि के रास्ते पर लेकर चल रहा है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वह स्वतंत्र और ओपन हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी वह दिन भारत जापान की दोस्ती का चमकता वह संकेत होगा।
मोदी को भारत का उत्कृष्ट नेता बताते हुए अबे ने कहा कि उनका हमेशा मानना है कि जापान और भारत के संबंध में दुनिया को बहुत कुछ दे सकने की क्षमता है। बता दें कि पीएम मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं जापान के पीएम शिंजो आबे ने इसी संदर्भ में यह बातें कहीं है जापान और भारत के बीच में निवेश सूचना प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य पर्यावरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और आगे बढ़ेगा।







