यानि पूरे 22 फीट की
मूंछें हो तो नत्थू लाल जैसी जब कभी कोई अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का यह मशहूर डायलॉग बोलता है तो जेहन में इस फिल्म के कैरेक्टर के नत्थू लाल की तस्वीर उभरती है। इस करैक्टर कि मूंछें बेहद लंबी थी। लेकिन रियल लाइफ में 58 साल के गिरधर व्यास की मूंछे नाथूलाल से भी कई गुना लम्बी हैं। गिरधर अपनी मूंछे 1985 से बढ़ा रहे हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि उनकी मूंछे दुनिया में सबसे लंबी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री व्यास कि मूंछे पूरे 22 फीट लम्बी हैं और वह अपना नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं वह इन मूंछों को सवारने में और उसमे तेल मालिश करने में हर रोज तीन घंटे का वक्त देते हैं।

गिरधर व्यास राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं उनका दावा हैं कि उन्होंने कभी भी इस मूंछों के लिए साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल नहीं किया है।
वह इन मूंछों पर सिर्फ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं फिलहाल गिरधर व्यास वन विभाग में तैनात हैं और उनकी मूंछे लोगों की नज़र में बहुत आई कैचिंग हैं उनका कहना हैं कि मूंछों कि वजह से घर लेकर ऑफिस तक हर कोई उनकी मूंछों कि ओर एक टक देखता रहता है।
बता दें कि श्री गिरधर व्यास कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी अपनी मूंछों का कमाल दिखा कर अपनी ख़ास पहचान बना चुकें हैं।







