कश्मीर 23 जुलाई 2018: जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद से आतंकवादी हिंसा की घटनाओं में काफी गिरावट आई है। इस दौरान हालांकि पत्थरबाजी की घटनाओं में थोड़ा इजाफा हुआ है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 जून से 15 जुलाई के बीच आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में कमी आई है, जबकि रमजान के महीने के दौरान जब सुरक्षाबलों ने अपना अभियान स्थगित कर रखा था, तो इनकी तादाद ज्यादा थी।
आंकड़ों के मुताबिक बीते 1 महीने के दौरान कुल 47 आतंकी घटनाएं हुई थी लेकिन इसमें पहले के महीने में जब सुरक्षाबलों की तरफ से अभियान स्थगित था। तब ऐसी घटनाओं की संख्या 80 थी इनमें से अधिक घटनाएं हथगोले फेंकने पर फायरिंग करने की थी। राज्यपाल शासन के दौरान 14 आतंकवादी और 5 सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि इसकी तुलना में जिस अवधि में अभियान बनते 24 आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।







