एनडीआरएफ ने केरल में तेज किया अभियान
नई दिल्ली, 19 अगस्त 2018: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ तीनों सेनाओं और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा बचाओ अभियान तेज कर दिया है और उसमें अब तक 194 लोगों को बचाया जा चुका है। तथा 10,000 से भी अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बल ने केरल में अपने अभियान को और तेज कर दिया है और उसकी कुल 55 टीमें राहत और बचाव अभियान में लगी है, यूपी में बाढ़ में फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए भी दिन रात टोही अभियान चला रही हैं।







