नई दिल्ली, 05 अगस्त 2018: घुसपैठ की फ़िराक में सीमा पार लगातार बढ़ रही आतंकवादियों की संख्या को देखते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ की हर कोशिश विफल कर दी जाएगी और घुसपैठियों से सख्ती से निपटा जाएगा। पाकिस्तानी चुनाव के बाद नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के मामले बढ़ने के संबंध में पूछे जाने सवाल पर का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।
रक्षा मंत्री के रूप में मुझे देश की सीमाओं का ध्यान रखना है और घुसपैठ को रोकना है सवाल के जवाब में रक्षामंत्री ने कहा की टू प्लस टू संवाद 6 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। इससे उनके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे दोनों देशों के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग को मजबूती करने पर केंद्र जोर देगा।







