वन विभाग ने शुरू की कांबिंग, फिलहाल नहीं हुआ किसी को नुक्सान
महमूदाबाद, 30 नवंबर 2018: सीतापुर शहर में बाघ आया.. बाघ आया… का एक बार फिर शोर है लोगों के खिड़की -दरवाजे दिन में भी बंद हैं, क्योकि यहाँ के इलाकों में बाघ का फिर जबरदस्त आतंक है।
जानकारी के मुताबिक सीतापुर के महमूदाबाद विकास खंड पहला क्षेत्र इन दिनों जंगली जानवरों के रहने का मुफीद स्थान बनता नजर आ रहा है। क्षेत्र में इससे पूर्व 2 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं जबकि तीसरे तेंदुए ने भी अपनी पैठ दो दिन पहले ही दर्ज करा कर लोगों को दहशतजदा कर दिया है।

बता दें कि वन विभाग सूचना के तीसरे दिन भी लगातार क्षेत्र में कांबिंग करता रहा, तीसरे दिन भी तेंदुए का पता न चल पाने के चलते लोगों में भारी दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने बुधवार को तेंदुए की तलाश में दतिया गांव के आसपास तलाशी ली लेकिन वह नहीं मिला। इससे पहले दिन में बाबूपुर व बढ़ेऊरा गावों के आसपास तेंदुए के चल-कदमी कि सुचना प्राप्त हुयी थी।
बता दें कि इससे पहले ग्रामीणों द्वारा महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी सुभाष खेत में मेथी की टंकी के पास तेंदुआ दिखाई दिया था, जो प्यारे लाल के गन्ने के खेत में घुस गया था।







