बांटेगी सरकार 37,412 करोड़
नई दिल्ली, 29 दिसम्बर 2018: मोदी सरकार ने देश में बड़े स्तर पर रोजगार देने वाले सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए 59 मिनट में एक करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराने की योजना पेश की थी। खास बात यह कि आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने इस योजना के तहत छोटे और मझोले उद्योगों को लगभग 37,412 करोड़ रुपए के लोन पास कर दिये है।
मालूम हो कि मोदी सरकार ने इसी साल दो नवंबर को 59 मिनट में एक करोड़ तक का लोन योजना की शुरुआत की थी। जानकारी के अनुसार सरकार ने इस योजना के तहत अब तक लोन के 1.12 लाख आवेदनों को अप्रूव किये जा चुके है। इन आवेदनों के आलोक में सरकार 37,412 करोड़ के लोन बांटने की तैयारी में है।
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने लोकसभा में बताया कि 25 दिसंबर तक 40,669 मामलों में 14,088 करोड़ रुपए के लोन बांटे जा चुके हैं।मीडिया ख़बरों के अनुसार बताया गया है कि केन्द्र सरकार ने छोटे और मझोले उद्योग, जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड हैं, उन्हें सिर्फ 59 मिनट में एक करोड़ रुपए तक का लोन देने की योजना की शुरुआत की थी।
योजना का लाभ लेने के लिए यहाँ करें आवेदन: psbolansin59minutes.com
बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उद्योगों को psbolansin59minutes.com नामक पोर्टल पर लॉगइन करना होता है। जहां 59 मिनट की आसान प्रोसेस के जरिए एक करोड़ रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है।







