ना तो लाइट जल रही और ना गार्डन में नौका विहार संचालित हो रहा
नई दिल्ली, 28 दिसम्बर 2018: आगरा ताजमहल की खूबसूरती पर इन दिनों मुसीबत के काले बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते ताज की सुंदरता में कमी आने लगी है। इसका एक खास कारण यह है कि यहां प्राकृतिक भरपूर वातावरण उपलब्ध कराने वाले सदियों पुराने किसान के चहेते कहे जाने वाले चूहों और बंदरों की अठखेलियों का शिकार ताज हो रहा है। इससे यहां की हरियाली कम हो रही है और पार्क बदहाल होने के कगार पर हैं। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है।

गार्डन में सैलानियों के आने में लगातार कमी आ रही है। बताया जाता है कि लाल किला से ताजमहल के पश्चिमी गेट तक करीब 272 एकड़ में फैला शाहजहां गार्डन शहर का सबसे बड़ा गार्डन है। इसका आयाम आगरा किला से ताजमहल के पश्चिमी गेट तक है। शाशन ने इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए और पर्यटकों को लुभाने के लिए करोड़ों रूपए न सिर्फ खर्च कर दिया बल्कि करोड़ों का बजट भी तैयार किया है।
गार्डन में सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए इसके दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कराया गया साईकिल ट्रैक और बोटिंग की व्यवस्था और पथ भी बनाए गए। आमतौर रास्ते पर लाल पत्थर और दोनों साइड पर लाल पत्थर के खंभे निर्मित कर उन पर आकर्षक लाइटिंग भी की गई है, लेकिन ना तो लाइट जल रही है और न गार्डन में नौका विहार संचालित हो रहा है साथ ही इसकी खूबसूरती पर ग्रहण बने यहां मौजूद हजारों चूहों और बंदर पुराने पेड़ो की कब्र खोद रहे हैं। जहां पेड़ पौधे को और प्रकाश स्तम्भों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।







