नोएडा, 27 जनवरी 2019: राष्ट्र की हिफाजत में भारतीय सेना के जवानों के कोशिशों और बलिदानों के सम्मान में डॉमिनो’ज पिज्ज़ा ने इस वर्ष सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना की टुकड़ी के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया और समुद्र से लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों के लिए वहाँ 4000 पिज्ज़ा पहुंचाए। यह पहल राष्ट्र की सेवा में अपने परिवार से दूर जवानों को खुशियाँ प्रदान करने के लिए की गयी थी।
बता दें कि बेहद मुश्किल मौसम और पहाड़ी परिस्थितियों के बीच अदम्य साहस और संकल्प का परिचय देने वाले सेना के जवानों के साथ इस आनंद को साझा करने पर डॉमिनो’ज टीम ने आनंद और सम्मान अभिव्यक्त किया। गरमागरम पिज्ज़ा पेश करना राष्ट्र की सुरक्षा में भारतीय सेना के असीम योगदान के प्रति सम्मान का प्रदर्शन था।
इस अवसर पर जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक प्रतीक पोटा ने कहा कि, “विश्व के सबसे ऊंचे सैन्य चौकी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए गणतंत्र दिवस पर डोमिनोज पिज्ज़ा को पेश करके हम बेहद गर्व और सम्मान का अनुभव कर रहे हैं। देश की सीमाओं को रक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए बेहद मुश्किल परिस्थितियों में बिना थके काम करने वाले इन सैनिकों के साथ आनंद के कुछ पल बिताना सचमुच हमारे लिए बड़े गौरव की बात है।






