एनजीओ संस्थापक के वीज़ा के लिए सुषमा स्वराज से मांगी मदद
यह एनजीओ तस्करी के शिकार बच्चों और महिलाओं के लिए शानदार काम कर रहा है। कृपया मदद करें”
नई दिल्ली, 15 फरवरी। फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से एक एनजीओ के सह-संस्थापक को वीज़ा दिलाने में मदद मांगी है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “डच एनजीओ ‘फ्री अ गर्ल’ के को-फाउंडर को बार-बार भारत का वीज़ा देने से इनकार किया गया है, यह एनजीओ तस्करी के शिकार बच्चों और महिलाओं के लिए शानदार काम कर रहा है। कृपया मदद करें।”








