पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिलाओं के मरने की पुष्टि हुई, बहराइच वन विभाग पर भड़के गांव वाले
बहराइच, 24 अप्रैल 2019: आदमखोर बाघ ने बहराइच में खेत पर काम कर रही दो महिलाओं पर अचानक से हमला कर दिया, इस हमले में दोनों की मौत हो गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कतर्निया वन्य जीव प्रभाग के कतरनिया रेंज में मंगलवार को बाघ ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया, अचानक हुए इस हमले में दोनों कि मौत हो गयी है। घटना के बाद से वन विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एसएसबी की 70 वीं बटालियन की चौकी बर्दीयां के पास खेत में काम कर रही बिशुनापुर निवासी नींबू 12 वर्षीय पर जंगल से निकले बाघ ने हमला कर दिया। बच्ची पर बाघ का हमला होते देख खेत में काम कर रही सोनी 55 वर्षीय को बाघ से भिड़ गई। उसे बचाने आयी सोनी पर भी बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से दोनों की जान चली गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान डीएफओ कतरनिया जीपी सिंह क्षेत्राधिकारी, मोहन श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि कतर्निया के अधिकतर ग्रामीणों के खेत जंगल के जानवरों द्वारा कोई ना कोई नुकसान होता रहता है। ऐसे में वन विभाग को चाहिए कि यहाँ कुछ ऐसी व्यवस्था करवाएं। जिससे ग्रामीणों के जान माल की रक्षा हो सके। डीएफओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जिस जगह हमला हुआ है उस जगह में तेंदुए और बाघ दोनों मौजूद हैं।







