लखनऊ, 29 मई 2019: किसी भी स्त्री के लिए माहवारी का मतलब सिर्फ कंपनी का पैड इस्तेमाल करना नहीं होता है। बल्कि माहवारी का सीधा संबंध स्वच्छता से इसलिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई किस तरीके से करनी है। यह जानना आवश्यक है। जरूरत लगे तो किसी भी कंपनी के पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ ऐसी अपील की राजधानी की महिला चिकित्सकों ने।
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, क्वीन मेरी की सी.एम.एस. एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.पी. जैसवार ने माहवारी स्वच्छता दिवस पर लोगों से अपील की है कि माहवारी हर स्त्री के जीवन का हिस्सा है। इसके बारे में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी जागरूक होना चाहिए। उन्होने बताया कि हाल के वर्षों में माहवारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लेकिन अभी भी कई मरीज आती हैं जिनमें माहवारी के दौरान रक्तस्राव अधिक हो चुका होता है और उनके परिवारवालों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं रहती है। इसके पीछे माँ-बाप और बच्ची में संवादहीनता शायद सबसे बड़ा कारण है। इसलिए इस विषय पर हर किसी को खुलकर बात करनी चाहिए।
https://youtu.be/Frk7W_bOMmM
वीडियो – Dr SP Jaiswar
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, क्वीन मेरी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुजाता देव ने बताया कि पैड खरीदते समय लुभावने विज्ञापनों को नजरंदाज करें। अपनी आवश्यकता और बजट के अनुरूप ही पैड खरीदें। जन औषधि केंद्र और सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलने वाले पैड भी किफ़ायती और अच्छे होते हैं। डॉक्टर सुजाता ने स्त्री वर्ग से अपील की है कि माहवारी के दौरान चाहे पैड का इस्तेमाल करें या फिर सूती धुला और धूप में सुखाया कपड़ा उपयोग में लायें आवश्यक यह है कि स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दें। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
https://youtu.be/5iSPczb6KBk
वीडियो –Dr Sujata Dev
डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की कंसल्टेंट और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर मालविका ने बताया है कि हर किशोरी या फिर महिला को माहवारी के दौरान स्वच्छता पर खास ध्यान देना चाहिए। ताकि उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि माहवारी विषय पर समाज के हर व्यक्ति को संवाद करना चाहिए और इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। ताकि भ्रांतियां खत्म हों और लोग स्वस्थ्य रहें। उन्होने बताया कि धूम्रपान और जंक फूड के सेवन से किशोरियों का शरीर असंतुलित और बीमार हो जाता है। भविष्य में उन्हें मां बनने समस्या आती है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
https://youtu.be/VkgvErqqvo8
वीडियो – Dr Malvika Mishra







