नई दिल्ली, 30 मई। दक्षिण पश्चिम मानसून ने इस बार 3 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुसार इस तपती गर्मी में झुलस रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है मौसम विभाग ने केरल में मानसून आने की पुष्टि की है उसका अनुमान है कि देश में इस बार भी सामान्य वर्षा होगी।
भारत में मानसून का आगाज केरल से ही होता है और हर वर्ष यह सामान्यता 1 या 2 जून को वहां तक दे देते हैं लेकिन इस बार मानसून ३ दिन पहले ही पहुंच गया। यहाँ से मानसून तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ता है। बताया जाता है कि मानसून अगले 24 घंटो में केरल को अपनी चपेट में ले लेगा। पूरे देश में मानसून पहुंचने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगता है अब तक केरल में लगभग 60 फीसदी बारिश हो चुकी है।







