मुंबई, 12 मार्च। कर्ज माफी के मांग पर अड़े किसानों की प्रति सरकार का रवैया सकारात्मक है। ये कहना है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार उन किसानों और आदिवासियों की मांग के प्रति“ संवेदनशील और सकारात्मक’’ है जो प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की तरफ खींचने के लिए नासिक से मुंबई चलकर आए हैं। फडणवीस ने ये भी कहा कि “ करीब90 से95 प्रतिशत प्रतिभागी गरीब आदिवासी हैं। जो वन्य भूमि अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. उनके पास जमीन नहीं है और वो खेती नहीं कर सकते। सरकार उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक है।”








