ऑपरेशन ऑल आउट- 2: सेना के टारगेट पर 300 आतंकवादी
नई दिल्ली, 23 जून। जम्मू कश्मीर में बुरे हालात पैदा करने वाले आतंकियों पर पीडीपी भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद जैसे आफत आ गयी है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट- 2 छेड़ दिया है। इस बार सेना के टारगेट पर 300 आतंकवादी हैं। इन 300 आतंकियों में 10 आतंकी ऐसे हैं, जिन्हें सेना ने खतरनाक श्रेणी में रखा है।
मालूम हो कि इससे पहले कश्मीर में चले ऑपरेशन ऑल आउट में करीब 300 आतंकी आतंकी मारे गए थे। सेना ने इस बार इस ऑपरेशन में पत्रकार सुजात बुखारी और दिलेर सेना के जवान औरंगजेब को मारने वाले आतंकियों को भी टारगेट किया गया है।
चार आतंकी ढेर 1जवान शहीद
श्रीनगर” दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे हैं। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं उन्होंने कहा मुठभेड़ मैं हमारा एक जवान भी शहीद हो गया जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गयी है इसके साथ एक महिला घायल भी हुई है।
एनएसजी स्पाइनर्स करेंगे सपोर्ट्स
कश्मीर में सत्ता के उलटफेर के कुछ देर बाद ही वहां एनएसजी जवान भेजे गए हैं यह एनएसजी जवान सेना को हर जरूरी मदद करेंगे। इस ऑपरेशन में एनएसजी स्पाइनर्स की बड़ी भूमिका होगी, जो घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के साथ उन पाकिस्तानी आतंकियों को भी निशाना बनाएंगे।
जिनके निशाने पर हमारे सेना के जवान होंगे। बताया जाता है कि खतरनाक घोषित किए गए 10 आतंकियों में अलकायदा के कश्मीरी संगठन अंसार गजवत -उल -हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा, श्रीनगर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का प्रमुख डॉक्टर सैफुल्ला, लश्कर का आतंकी अबू हंजला , सेना के जवान औरंगजेब की हत्या के बाद चर्चा में आया जहूर अहमद ठोकर. कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख जुबैर उल इस्लाम, कुलगांम में हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख अल्ताफ कचरु उर्फ मोइन उल इस्लाम, 2017 में सोफिया हमले का मास्टरमाइंड जीनत, बुरहान वानी का करीबी कहा जाने वाला आतंकी ओसामा उल बदर आतंकी संगठन के लिए काम करने वाला समीर अहमद।







