Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    50 हज़ार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हुए फेसबुक लाइव, कहा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी निंदनीय और गैरकानूनी

    By May 21, 2020Updated:May 22, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 485
    • आराधना मिश्रा बोलीं गरीबों मजदूरों को बसों से लाने की कोशिश से बौखलाई सरकार ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को भेजा जेल
    • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर दी गयी श्रध्दांजलि

     

    • आशीष अवस्थी

    लखनऊ, 21 मई 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। जिनकी पुरजोर निंदा होनी चाहिए। गौरतलब है कि अजय कुमार लल्लू लगातार श्रमिक भाई बहनों की मदद कर रहे थे। लखनऊ की वीरान सैडकों पर दिन, दोपहर और देर रात तक खाना, पानी और नाश्ता बांटते थे।

    विधायक दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने 1000 बसों की अनुमति मांगी थी लेकिन मजदूर-गरीब विरोधी सरकार ने यूपी सीमा पर बसों को अंदर नहीं आने दिया। 3 दिनों तक बसों को लेकर हम दुःख के साथ बेबस खड़े रहें।

    उन्होंने कहा कि आगरा में मजदूरों के लिए बसों को यूपी की सीमा में लाने की पैरोकारी कर रहे अजय कुमार लल्लू को योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार किया। जैसे ही उनको आगरा में जमानत मिली कि गरीब और मजदूर विरोधी सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया और लखनऊ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज मलिक और श्री बीरेंद्र चौधरी ने जारी संयुक्त बयान में बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर जेल भेजा जाना सरकार की तानाशाही और गरीब और मजदूर विरोधी जेहनियत का मुजाहिरा करती है। पूरी पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन और एकजुटता में खड़ी है।

    संयुक्त बयान में कहा गया कि आज पूरे प्रदेश में 50 हज़ार से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की 30 वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की। तमाम कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों की व्यथा व्यक्त की और श्रमिकों की सेवा का संकल्प लिया।

    Keep Reading

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading