- भारत में जश्न का माहौल, हमले के बाद पीएम की चूरू में रैली, कहा किसी भी हरकत का हर संभव जवाब दिया जायेगा, पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद पीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक
- 21 मिनट में किए तीन जगह के टेरर कैंप तबाह
नई दिल्ली, 26 फरवरी 2019: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद आज बीती रात भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए पाक स्थित तीन आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए लगभग तीन सौ से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस बड़ी कारवाई के बाद भारत में जश्न का माहौल है।
बता दें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ था। मीडिया खबरों के अनुसार मंगलवार तड़के वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के बालाकोट और चकोटी और मुजफ्फराबाद में जबर्दस्त बमबारी की गयी। और आतंकियों के ठिकाने तबाह किए।

भारतीय मिराज ने आतंकियों को बचने का मौका तक नहीं दिया
ख़बरों के अनुसार मिराज 2000 लड़ाकू विमान से भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हमला करते हुए आतंकी संगठन जैश के कैंप को तबाह कर दिया है। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने लाइन ऑफ कण्ट्रोल पार कर पीओके में घुसकर मंगलवार तड़के 3.30 बजे ये स्ट्राइक की, इस ऑपरेशन में 12 मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। जिसने 1000 किलो का बम गिरा कर आतंकी ठिकानों पर तबाही मचा दी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। इस बीच पाक पार्लियामेंट में इमरान खान के खिलाफ शेम -शेम के नारे लगाए गये।
इस हमले में तीन सौ से अधिक आतंकी मारे गए हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकियों की संख्या 300 से ऊपर हो सकती है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना भारतीय विमानों के पीओके में घुसने की बात तो मान रही है, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर को खारिज कर रही है।






