4 नागरिकों की मौत, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया
नई दिल्ली, 23 मई। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाक ने आज फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। अरनिया और सांबा के बाद अब आरएसपुरा सेक्टर में पाक रेंजर्स ने गोलाबारी शुरु कर दी है। बुधवार सुबह से जारी फायरिंग में अब तक चार नागरिकों की मौत हो गई है। आज सुबह कठुआ जिले के हीरानगर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक की तरफ से गोलीबारी की गयी, जिसमें लोंदी इलाके में राम पॉल नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
भारतीय पोस्ट को बनाया निशाना
नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाक ने भारतीय बीएसएफ की करीब 40 पोस्टों को निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जाता है कि मंगलवार रात से लगातार सीमा पर मोर्टार दागे गये थे। इस फायरिंग में चार नागरिक घायल हुए हैं। इनमें तीन हीरानगर सेक्टर के लोंदी गांव के हैं, जबकि एक व्यक्ति अरनिया सेक्टर में घायल हुआ है। एहतियात के तौर पर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पांच किमी. के आसपास सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया है। लगातार फायरिंग को देखते हुए आरएसपुरा, अरनिया और सांबा सेक्टर में और अधिक बुलेटप्रूफ वाहनों को गया है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/india-pakistan-vs-india-pak-golabari-on-line-of-control-24010-2/







