- मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा
- अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2018: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने विपक्ष की नकारात्मकता देख ली है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा कि हमको तो अपनी बात कहने का मौका मिल ही रहा है।
प्रदेश को यह भी देखने को मिला है कि कैसे नकारात्मक राजनीति में कुछ लोगों को घेर रखा है। कैसे विकास के प्रति विरोध का भाव है। पीएम ने आगे कहा कि कईयों के मन में यह प्रश्न है कि अविश्वास प्रस्ताव लाया क्यों गया ना तो संख्या है ना सदन में बहुमत है फिर भी सदन में इस प्रस्ताव को क्यों लाया गया।







