Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    संकट के दौर से गुजर रहे चिकन उद्योग कारोबारियों का दर्द समझे योगी सरकार: प्रियंका गांधी

    By April 23, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    प्रियंका गांधी ने की लखनऊ के चिकन उद्योग को बचाने की अपील, राहत का एलान हो

    लखनऊ, 23 अप्रैल, 2020: कोरोना संकट के इस दौर में बेहाल हो रहे चिकन कारीगरों और कारोबारियों की सुध कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ली है। प्रियंका ने संकट के इस दौर में देश-दुनिया में मशहूर लखनऊ के चिकन कपड़ों के कारोबार को बचाने की अपील की है।

    प्रियंका ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस लाकडाउन ने देश में और खास कर उत्तर प्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों की कमर तोड़ दी है, जिसमें लखनऊ का चिकन उद्योग भी शामिल है। गुरुवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से चिकन उद्योग को बचाने की अपील की है और कहा कि इन्हें तुरंत सरकारी मदद और राहत पैकेज दिया जाए। इसके साथ ही काम धंधा बंद हो जाने से बदहाल हो रहे चिकन व्यवसाय के मजदूरों को सहायता देने की मांग भी प्रियंका गांधी ने उठाई है।

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, कि लखनऊ के चिकन उद्योग ने देश-विदेश में यूपी का नाम रोशन किया है। बीते कुछ दिनों से पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी की मार झेल रहे चिकन उद्योग को इस बार की देशबंदी के चलते भारी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को चिकन उद्योग और ऐसे तमाम छोटे व मझोले उद्योगों के लिए तुरंत राहत पैकेज का एलान करे और इन उद्योगों में खास कर चिकन के कारोबार में काम कर रहे मजदूरों के लिए सहायता की घोषणा करनी चाहिए।

    गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। अपने उक्त पत्र में उन्होंने कहा था कि पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का कहर अपने पैर पसार रहा है। आज हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने ये बड़ी चुनौती है कि किस तरह से वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उपचार कर सकें और संक्रमण को आगे बढ़ने से रोक सकें। इसके लिए जरुरी है प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट करवाए और उन्हें जरुरी उपचार उपलब्ध कराए।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बुधवार तक कोरोना के 1400 से ज्यादा संक्रमण के मामले पाए जा चुके थे। बुधवार को यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 1412 केस सामने आए हैं. जिनमें 1226 एक्टिव केस हैं. उपचार के बाद 1412 में से 165 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि कोरोना के कारण प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के 53 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं, वर्तमान में केवल 43 जिलों में ही कोविड के केस एक्टिव हैं।

    • आशीष अवस्थी

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading