Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारत बंद: धारा 144 लागू के बीच विरोध प्रदर्शन रहा जारी

    By September 6, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    लखनऊ, 06 सितम्बर 2018:  एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग लामबंद हैं। आज इसका प्रदेश के पश्चिमी तथा पूर्वी क्षेत्र में जोरदार विरोध हो रहा है। लखनऊ में भारत बंद का आंशिक असर है। उधर महानगरों में पुलिस इस बड़े विरोध के कारण हाईअलर्ट पर है।भारत बंद को लेकर यूपी के गृह विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को प्रदर्शन और बंद पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रदेश के मैनपुरी तथा आगरा में लोक इस एक्ट के विरोध में रेलवे ट्रैक पर उतर गए। दोनों जगह ट्रेन को रोका गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इस एक्ट का जोरदार विरोध हो रहा है। एक्ट में किए गए संशोधन को वाराणसी के बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास चक्काजाम और आगजनी की गई है। इलाहाबाद-पटना हाईवे पर वाराणसी में डाफी पर चक्का जाम के बाद लोगों ने जगह-जगह टायर फूंककर आगजनी की गई है।

    केंद्र सरकार के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आज प्रदेश में इसका विरोध करने वाले लोग सड़क पर हैं। इसके विरोध में जगह-जगह पर बंद का आयोजन किया गया है। मैनपुरी में विरोध कर रहे लोगों ने ट्रेन को रोक दिया है। उधर महानगरों में पुलिस इस बड़े विरोध के कारण हाईअलर्ट पर है।एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आज मैनपुरी में भारत बंद के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने ट्रेन को रोका है। यहां पर मोटा रेलवे स्टेशन, भोगांव पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने ट्रैक पर फर्रुखाबाद -शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया है। यहां पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इंजन पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की।

    ट्रेन इस दौरान 45 मिनट खड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने बमुश्किल प्रदर्शनकारियों को समझाया, तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। इस प्रदर्शन में आधा दर्जन से ज्यादा से गांव के लोग शामिल थे।भारत बंद का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। आगरा के साथ मैनपुरी में प्रदेशनकरियों ने ट्रेन रोक दी। इटावा डीएमयू ट्रेन को थाना पिनाहट इलाके में भदरौली के पास रोका गया है। आगरा जिले में बंद को देखते हुए निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का दौरा भी रद हो गया है। यहां पर अधिवक्ता संघ ने बंद का समर्थन किया है।औरैया जिले में एससीएसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के संगठनों ने बाजार बंद करा दिया। जिले में भारत बंद असर दिख रहा है। औरैया तहसील में पूरी तरह बंद है। व्यापार मंडल व सवर्ण समाज ने जुलूस निकालकर विरोध जताया है।

    Keep Reading

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading