Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कम होती दिख रही यूपी में भाजपा की मुश्किलें 

    By March 20, 2019Updated:March 20, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 685
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 20 मार्च 2019: “सपा-बसपा ने बारी बारी यूपी की सत्ता पर काबिज होकर यहां से कांग्रेस का सूपड़ा साप किया था। अब दोनों मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों को भी हासिल कर लेंगे तो केंद्र में भाजपा का विकल्प क्षेत्रीय दलों वाला तीसरा मोर्चा होगा। कांग्रेस के पास क्षेत्रीय दलों का समर्थन करने के सिवा कोई रास्ता नहीं होगा। कांग्रेस इस डरावने ख्वाब से घबराकर लोकसभा चुनाव में यूपी के क्षेत्रीय दलों को पनपने देना नहीं चाहती और ना इनके आगे झुकना चाहती है। चाहे भाजपा का लाभ हो जाये लेकिन भाजपा विरोधी वोटरों पर क्षेत्रीय दल कब्जा ना करें। ये है कांग्रेस की अस्ल रणनीति।”
    किस्मत साथ दे तो जंगल में भी मंगल हो जाता है। आसार बन रहे थे कि मोदी सरकार सत्ता से हाथ धो बैठेगी। लेकिन भाजपा की किस्मत तो देखिए कि सबसे बड़े विरोधी राजनीति दल ने ही मोदी सरकार रिपीट करने के आसार पैदा कर दिये। कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा की धमाकेदार एन्ट्री भाजपा के लिए ही मुफीद साबित होने लगी।
    कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक जददोजहद में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रियंका की सक्रियता पर गौर कीजिए। एक राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की महासचिव और सुपर प्रचारक होने के नाते उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए देश के तमाम सूबों में दस्तक देनी चाहिए थी। लेकिन वो सिर्फ़ उस यूपी में कांग्रेस में जान फूंक रही हैं जहां हर सर्वे बता रहा था कि यहा सपा -बसपा गठबन्धन के आगे भाजपा का सूपड़ा साफ हो सकता है। देश में सबसे ज्यादा अस्सी सीटों वाले उत्तर प्रदेश में मुख्यता सपा, बसपा और रालोद का ये मजबूत गठबंधन यूपी में भाजपा से कम से कम पचास सीटें छीनने के लिए काफी था।
    दलित,मुस्लिम और पिछड़ी जातियों के लगभग सत्तर प्रतिशत वोट बैंक को आकर्षित करने वाला ये गठबंधन सत्ता परिवर्तन के लिए काफी था। चर्चायें थी कि यूपी के भाजपा विरोधी गठबंधन में दस- पंद्रह सीटें पाकर कांग्रेस संतोष कर लेगी और ये महागठबंधन एक तरफा सत्तर सीटों से अधिक सीटे हासिल कर लेगा। ऐसे में भाजपा यूपी से करीब साठ-सत्तर सीटें गंवाने के बाद दो सौ सीटों में सिमट जायेगा। लेकिन ये अनुमान तब धरे रह गये जब कांग्रेस ने यूपी में 73 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
    गठबंधन ने कांग्रेस के लिए अमेठी रायबरेली की दो सीटें छोड़ने की पहले ही घोषणा कर दी थी। जिसका बदला चुकाते हुए कांग्रेस ने गठबंधन के बड़े नेताओं के लिए सात सीटें छोड़ दीं। इसपर गठबंधन और कांग्रेस में सौहार्द बढ़ने के बजाय तब और भी तल्खी पैदा हो गयी जब बसपा सुप्रीमों ने कह दिया कि कांग्रेस की इस दरियादिली की हमें कोई जरूरत नहीं। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा था कि कांग्रेस यूपी के बजाय देश के उन तमाम सूबों में मेहनत करे तो ये उसके लिए बेहतर होगा। अखिलेश यादव की मंशा थी कि जहां कांग्रेस का संगठन और जनाधार बचा है वहां पार्टी मेहनत करे तो एंटी इंकमबेंसी का लाभ उठा सकती है।
    गौरतलब है कि इसके विपरीत कांग्रेस महासचिव प्रियंका पूरा देश छोड़कर अपनी पूरी ऊर्जा यूपी में लगाकर बसपा के दलित और सपा के मुस्लिम वोटबैंक में सेंध लगाकर सपा-बसपा गठबंधन को कमजोर कर सकती हैं।  प्रियंका गांधी वाड्रा के ग्लेमर के आकर्षण वाले तूफानी प्रचार का असर दिखने लगा है। ये असर भाजपा विरोधी मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण लोकसभा में  भाजपा कुछ विरोधियों का पहला विकल्प होती है। इन पहलुओं के मद्देनज़र यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के संभावित तूफान की रफ्तार में ब्रेक लगाकर कांग्रेस की मेहनत भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
    जानकारों का मानना है कि यदि यूपी में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता है तो मुस्लिम और दलित वोट बिखर कर सपा-बसपा को कमजोर करेगा। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा यूपी में बड़े नुकसान से बच सकती है।
    कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच 71 सीटों के मुकाबले का एक नया रंग नजर आया है। सोशल मीडिया में एक नयी चर्चा ये शुरू हो गयी है कि चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती पाला बदलकर भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दे सकती हैं। ऐसी चर्चाओं से यूपी की कुल आबादी का  बीस फीसद मुसलमान भी प्रभावित हो सकता है। इस बात के मद्देनजर ही बसपा सुप्रीमो ने अपने बयान में कांग्रेस की बातों में ना आने की अपील की।
    यही सब कारण हैं कि यूपी को लेकर भाजपा की बेचैनी कम होती जा रही है। सपा -बसपा गठबंधन को कमजोर कर रही कांग्रेस ने भाजपा की मुश्किलें कम कर दी हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में  यूपी में अपनी ताकत झोंकने का फैसला करके भाजपा विरोधी मत विभाजित करने के आसार पैदा कर दिये हैं।

    #कांग्रेस #प्रियंका गांधी वाड्रा #भाजपा #सपा बसपा

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    October 26, 2026
    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    October 26, 2026
    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    October 26, 2026
    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    October 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading