योगी की तारीफ की शिवपाल ने, अखिलेश को कहा छल कपटी
लखनऊ, 05 दिसम्बर 2018: उत्तर प्रदेश के इतिहास में राजनीति हमेशा से चर्चा का केंद्र बिंदु रही है अब कहा जा रहा है कि चाचा शिवपाल की राजनीति चमकने से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में घाटा उठा सकती है। विश्लेषक मान रहे हैं कि भतीजे की समाजवादी पार्टी को चाचा के प्रगतिशील गठबंधन पार्टी लोहिया दिन पर दिन दीमक की तरह चाट कर खोखला कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव की बेबस, ख़ामोशी समाजवादी राजनीतिक समीकरण के परिपेक्ष में दाद में खाज वाली भूमिका में नजर आ रही है। जिसमें सपा की ताकत घट रही है और प्रगतिशील गठबंधन पार्टी के वर्चस्व में इजाफा हो रहा है। जिसका खामियाजा भतीजे को भुगतना पड़ सकता है और चाचा प्रगतिशील बन कर निकल रहे हैं।
सूबे की सियासी जलवायु अभी अनिश्चितता से भरी हुई है यहां सत्ताधारी भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी को प्रमुख दावेदार माना जाता था। लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम बदलने से चाचा शिवपाल यादव उभरकर राजनितिक परिदृश्य में सामने आये हैं वहीं समाजवादी पार्टी की सियासी जमीन में उर्वरा की कमी आने की बात कहीं जा रही है।

शिवपाल सिंह यादव के नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के निरंतर विस्तार होने से सपा की मुश्किलें बढ़ा दी, जैसे कि किसी एक तख्त के किसी पावे के टूटने अथवा खंडित होने से तख़्त की भार क्षमता कमजोर पड़ जाती है। यही नहीं कहा जा रहा है कि सभा के संस्थापक सदस्य सपा से विमुख होने लगे हैं इसके पीछे मुलायम सिंह यादव की ख़ामोशी को भी काफी हद तक जिम्मेदार माना जा रहा है। दिग्गज सपाई इन बातों को लेकर दबी जुबान से चर्चा भी करते रहते हैं वही चाचा की बढ़ती ताकत को लेकर वक्त -बेवक्त कुछ चर्चित सपाई भी पाला बदलने की तैयारी में है जिसके नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव तक देखने को मिलेंगे।
योगी की तारीफ की शिवपाल ने, अखिलेश को कहा छल कपटी:
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीख की। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए उनके अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार है इसमें कोई शक नहीं, लेकिन उनके अफसर उनकी बात नहीं सुनते। श्री यादव ने कहा कि ईमानदारी के बावजूद योगी के वजीर पूरी तरह से भ्रष्टाचार के गले तकडूबे हुए हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के एक कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी में शिवपाल सिंह यादव के निशाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे उन्होंने कहा कि सपा को हमने दिन रात मेहनत करके खड़ा किया गया और अखिलेश ने से छल करके हथिया लिया इसलिए हमने खुद की पार्टी बनाई और आज आप लोगों के बीच में हूं।







