मुंबई, 07 दिसम्बर 2018: भाजपा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रहे हैं। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में फिल्म अभिनेत्री से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।

श्री शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे। श्री शाह ने उस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने मीडिया को बताया कि माधुरी का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।







