मैं शाहजहांपुर की जनता का आभारी हूं कि आज मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया
शाहजहांपुर, 22 जुलाई 2018: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर में लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दल मिलकर एक हो गए हैं। सभी दल मिलने से अब तो दलदल हो गया है और दलदल में ही कमल खिलता है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर क्रांति की अलख जगाने वाले शहीदों की भूमि है। इस भूमि ने आपातकाल का डटकर सामना किया था।
रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जितना भाजपा सरकार ने किया, उतना आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को गन्ना जब तक खेतों में रहा तब तक चीनी मिलें चलती रही और गन्ना का बकाया भी किसानों को दे दिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गन्ने के मूल्य को बढ़ाया गया है और गेहूं, चना, बाजरा, उड़द जैसे खाद्यान्न में किसानों को अच्छा पैसा मिला है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी जरूर हो, इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं अभी तो उन्होंने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की है फिर भी इस समय खाद की किल्लत किसानों को नहीं हुई है और ना ही किसान को किसी तरह की कोई परेशानी हुई है।







