- देश की निगाहें बाघा बॉर्डर पर, पाक अबसे कुछ ही देर में भारत को सौंप सकता है अभिनन्दन को
- कागजी कार्रवाई की वजह से हुई देरी पाक की तरफ से
- पाक पीएम बोले: भारत जंग की ना सोंचे, हम शांति चाहते हैं
नई दिल्ली, 01 मार्च 2019: अभिनन्दन के स्वागत के लिए बाघा बॉर्डर पर सुबह से नज़र टिकाये भारत देश को लोगों पाक द्वारा लगातार टरकाये जा रहे अभिनन्दन मामले में आखिरकार कूटनीतिक दबाव में झुकना पड़ा और उसे पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आयी ख़बरों के अनुसार अभिनन्दन को आज रात आठ बजे तक भारत को सौप दिया जाये जायेगा। इस बीच देश के लोगों द्वारा उनके सकुशल वापसी के लिए मंदिर -मस्जिद गुरूद्वारे और चर्च में प्रार्थना करते दिखाई दिए। उनके सकुशल वापसी के लिए सोशल मीडिया पर भी दुवाओं का कैम्पेन चलाया जा रहा है।







