पटना, 08 अगस्त 2019: कैंसर के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है कि देश की प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ मधु चांदकर अब पटना में भी मरीजों का ईलाज करेंगे। वे अपनी सेवा के साथ अभी हाल ही में उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु द्वारा लोगों को समर्पित सवेरा कैंसर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल में उपलब्ध रहेंगी।
डॉ मधु चांदकर देश की बड़ी ऑनकोलोजिस्ट हैं। साथ ही वे पीयरलेस हॉस्पीटल और बी के रॉय रिसर्च सेंटर कोलकाता की प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ हैं। वे शनिवार, 10 अगस्त से दिन के 11 बजे से कंकड़बाग में डॉ आर एन सिंह पथ स्थित सवेरा कैंसर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल में मेडिकल ऑनकोलॉजी से संबंधित सभी चिकित्सा परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।







