Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सीबीआई की साख को खा गई एक माँ की आह

    By February 6, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554
    नवेद शिकोह
    मां की दुआओं का असर होता है तो बद्दुआएं भी खाली नहीं जातीं। दिल्ली के जेएनयू का लापता छात्र नजीब की जुदाई में रोती-बिलखती उसकी मां की आह सीबीआई की साख को खा गयी। दिल्ली के इस नौजवान की संदिग्ध गुमशुदगी का मामला पूरे देश में चर्चा मे रहा। दबाव में सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया। लेकिन सीबीआई ने अपनी तफ्तीश को इतनी धीमी गति में जारी रखा है कि कई वर्षों बाद भी इस मामले की एक तह भी नहीं खुली। राजनीति लड़ाई में इस्तेमाल होने के आरोपों में घिरी सीबीआई ने नजीब मामले में जितनी सुस्ती बरती शायद ही किसी केस में बरती हो।
    पश्चिम बंगाल सरकार से मुंह की खाने वाली सीबीआई पर अब तमाम चर्चाएं तेज हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सीबीआई की फजीहत हो रही हैं। कोई लिख रहा है कि केंद्र सरकार के दबाव में सियासी मौकों पर सक्रियता दिखाने वाली सीबीआई की कार्रवाई की रफ्तार सामाजिक न्याय के लिए कछुआ बन जाती है जबकि सियासी मौकों पर खरगोश की तरह अपनी चाल तेज कर देती है।
    मोहम्मद कामरान लिखते हैं-
    मां की बददुआ तलवार से भी ज्यादा तेज होती है और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिल रहा है, भारत देश की सर्वोच्च संस्था सीबीआई के इतने बुरे दिन आएंगे ये किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा।
    गली मोहल्ले, नुक्कड़ पान की दुकानों पर पहले सीबीआई चर्चा अपने अंतर कलह के चलते चर्चा का विषय बनी। सीबीआई निदेशक की तैनाती से लेकर करोड़ो रुपये के लेन देन के आरोपों को झेल रही सीबीआई को कोलकाता पुलिस की गिरफ्तारी के बाद से लोग और भी हल्के मे लेने लगे हैं।
    दिलचस्प बात ये है कि देश की अदालत ने ही एक बार सीबीआई को तोते की संज्ञा दी थी। पश्चिम बंगाल की पुलिस द्वारा सीबीआई की फजीहत के बाद भी न्यायालय ने अपने फैसले में पुलिस के इस कदम के खिलाफ कोई सख्त फैसला ना सुनाकर सीबीआई को एक बार फिर बौना साबित कर दिया है। एक ऐसा तोता जिससे जिसे कोई राम-राम कह रहा है, फिर दूसरा उसकी धुनाई इसलिए कर दे कि वो तोता उसकी फरमाइश पर रावण – रावण नहीं बोल रहा है। यानी सियासत की चक्की में देश की सम्मानीय एजेंसी को पीसा जा रहा है।
    सीबीआई का अभी तक रिकॉर्ड रहा है कि इस एजेंसी ने विपक्षी दलों के कारनामें खोलने के लिए हमेंशा तेजी बरती है किन्तु सामाजिक न्याय से जुड़े आम लोगों के ज्यादातर मामलों में ढीलापन दिखाया है। या किसी नतीजे के ही फाइल बंद कर दी है।
    नोएडा आरुषि जैसे प्रकरण में भी लम्बे वक्त की इन्वेस्टिगेशन के बाद सीबीआई ने ये फाइल क्लोज कर दी थी। उनके बाद आरूषि के माता-पिता ने दुबारा ये फाइल खुलवायी। वो बात अलग है कि फाइल खुलवा कर आरुषि के माता पिता खुद अपनी पुत्री की हत्या के आरोप में फंस गये थे।
    जो भी सीबीआई की हर दौर में एक साख और भरोसा रहा है। इस एजेंसी का नाम ही सुनकर अपराधियों या अपराध में लिप्त बड़ी से बड़ी ताकतों की रुह कांपने लगती है।
    सीबीआई कर्मियों/अफसरों का एक बड़ा रूतबा रहा है। हमेशा से ही हर सरकार में विपक्ष का आरोप रहता है कि सरकार सीबीआई का बेजा (अनुचित) उपयोग करती है। लेकिन मौजूदा सरकार के दौरान सीबीआई कुछ ज्यादा ही आरोपों में घिरी। यही नहीं सीबीआई से लेकर राॅ जैसी खुफिया एजेंसी तक के अफसरों की इस सरकार में जितनी साख गिरी शायद आजाद भारत में ऐसा कभी ना हुआ है।
    अंदाजा लगाइये कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई के अफसरों की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा धक्का का मुक्की का मामला हो या कुछ दिन पहले राॅ के अफसर के साथ बदसलूकी हो। ये ताकतवर  अफसर  ऐसी बेइज़्ज़ती के बाद क्या मुंह लेकर अपने घर या अपने दफ्तर जाते होंगे।

    Keep Reading

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026
    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading