- इंदौरियों के सर चढ़कर बोलेगा मुंबई के बिपिन आर पंडित के ’खुमार’ का नशा
- ज्यादा टिकट बुकिंग पर 15 फीसदी की विशेष छूट, 29 जून शाम 7 बजे से अभय प्रशाल ऑडिटोरियम में लगेगा म्यूजिकल मेला
इंदौर, 06 जून 2019: नए व हुनरमंद सिंगर्स को एक प्रभावशाली मंच उपलब्ध कराने वाले मुंबई के बिपिन आर. पंडित अपने मशहूर म्यूजिकल शो ’खुमार’ के साथ इंदौरवासियों का दिल जीतने आ रहे हैं। मायानगरी के लगभग सभी सभागारों में खुमार की म्यूजिकल शाम से लोगों का मन मोहने वाले बिपिन आर पंडित, शनिवार 29 जून को इंदौर के अभय प्रशाल ऑडिटोरियम में अपनी पूरी टीम के साथ इंदौरियों को खुमार के नशे में सराबोर करने वाले हैं।
बता दें कि पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस म्यूजिकल इवेंट में देश की छिपी हुई प्रतिभाओं को म्यूजिक लवर्स के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका मिलता है। इतना ही नहीं खुमार को एक ऐसे टैलेंट हंट प्लेटफार्म के रूप में भी देखा जा सकता है, जो देश के छोटे-बड़े शहरों से आने वाले प्रतिभावान सिंगर्स को म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम करने का अवसर प्रदान करता है। दिलदार, सदाबहार और यारो के यार जैसे नामों से मशहूर बिपिन को खुमार जैसे यूनिक आइडिया के लिए लगभग सभी क्षेत्रों से बहुत प्रशंसा मिली है। पिछले 14 सालों की कड़ी मेहनत की बदौलत खुमार आज की तारीख में एक ब्रांड बन चुका है। इंदौर में आयोजित हो रहे खुमार 2019 अधिक से अधिक टिकट बुकिंग पर 15 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। खुमार के पीआर पार्टनर हैं पीआर 24×7 और इसके ऑनलाइन मीडिया पार्टनर हैं ट्रूपल डॉट कॉम।
खुमार को लेकर बिपिन आर पंडित ने कहा कि, “मुझे मंच पर प्रदर्शन करते हुए 30 साल हो गए हैं। कभी एक संयोजक के रूप में, कई बार मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में और कई मौकों पर दोनों के रूप में मुझे परफॉर्म करने का मौका मिला है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे बबला, बीटल्स, गुंजन, झंकार, स्टार नाइट, गोल्डन बीट्स, लवली स्टार जैसे बेहतरीन ग्रुप्स के साथ जुड़ने का मौका दिया और कुछ प्लेबैक सिंगर्स नाइट का आयोजन करने का मौका भी मिला। यह पहला मौका है जब हम इंदौर में खुमार की म्यूजिकल शाम का आयोजन कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि खुमार के नशे में पूरा इंदौर डूब जाएगा।“
खुमार का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें-
निहारः 8082763652
तृप्तिः 7045352235
गोपालः 9867138115








1 Comment
I am now not sure where you’re getting your information, however great topic. I needs to spend a while learning more or figuring out more. Thanks for great info I used to be searching for this info for my mission.